{"_id":"5eebb0ce8ebc3e42d83481e2","slug":"feliciated-udhampur-news-jmu212435320","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में तारकोल डालने का काम पूरा होने पर लोगों ने मजदूरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में तारकोल डालने का काम पूरा होने पर लोगों ने मजदूरों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वार्ड एक की गुरुद्वारा गली में तारकोल डालने का कार्य पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वार्ड पार्षद प्रीति खजुरिया सहित स्थानीय निवासियों ने मजदूरों को सम्मानित किया। पार्षद प्रीति खजुरिया ने कहा कि एक साल पहले सीवरेज लाइन डालने के काम के तहत वार्ड एक की गलियों को उखाड़ा गया था। मरम्मत नहीं किए जाने की वजह से अच्छी खासी गलियों की भी हालत बदतर हो गई थी।
इससे वार्ड वासियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लोगों के बार-बार कहने के बाद संबंधित विभाग ने गलियों की मरम्मत के लिए तारकोल डलवाने का कार्य शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि जब से काम शुरू हुआ है तब से वह सीवरेज विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें वार्ड की परिस्थितियों से अवगत करा रही हैं। कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लागू होने के कारण विभाग काम नहीं करा पा रहा था। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद उन्होंने विभाग पर गलियों की मरम्मत कराने का दबाव बनाया। इसके बाद विभाग ने काम शुरू किया जहां मेनहोल और प्रापर्टी चैंबर का काम खत्म हो गया था। गुरुद्वारा गली में तारकोल डालने का काम पूरा हो गया है। इस मौके पर हरभजन सिंह, तेज बहादुर, सावित्री देवी, कमल संब्याल, कमलेश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्वनी खजूरिया उपस्थित रहे। संवाद