फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   eye checkup camp

Udhampur News: नरसिंह देव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में नेत्र जांच शिविर लगाया

विज्ञापन
eye checkup camp
रामनगर। नरसिंह देव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला आयुक्त मिंगा शेरपा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पूर्ण लाल शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप ज्योति जलाकर तथा मां सरस्वती की वंदना के साथ की गई।
विज्ञापन

इस नेत्र जांच शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान करीब 300 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

शिविर में केएलएसएम रोटरी आई एंड ईएनटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। डॉक्टरों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें उचित उपचार तथा जरूरी सलाह भी दी। डॉक्टरों ने लोगों को आंखों की देखभाल और समय-समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला आयुक्त मिंगा शेरपा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग समय और संसाधनों की कमी के कारण अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने आयोजकों और डॉक्टरों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहने चाहिए।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार महाजन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आंखों की सेहत के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed