{"_id":"cc231695444b36d3f9c0d036ead452d5","slug":"expressed-fury-for-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की सप्लाई न मिलने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की सप्लाई न मिलने पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते नगरोटा और फंगियाल इलाके के लोगों ने सोमवार को पानी की किल्लत से परेशान होकर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया तो मार्ग को बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
समाज सेवक एजाज सुंबरिया के नेतृत्व में दोपहर के समय लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान राजेश शर्मा, संजय कुमार, हरी राम, अमीर चंद, कांता देवी, बिमला देवी व अन्य बताया कि करीब चार महीने से उनके इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित है, जिसके कारण दिन ब दिन पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
ज्यादातर पाइप क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके कारण पानी उनके घरों तक पहुंचने से पहले ही सड़कों, गलियों और नालियों में बह जाता है। इसी कारण उनको सप्ताह में केवल दो दिन ही पानी की सप्लाई मिल पा रही है। हर रोज लोगों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
महिलाओं को पानी लाने के लिए बावलियों पर जाना पड़ रहा है। त्योहारों के मौसम में पानी की सख्त जरूरत है। इसलिए जल्द से जल्द पानी की सप्लाई में सुधार कर समस्या को हल किया जाए। एजाज सुंबरिया ने कहा कि दो दिन के अंदर पीएचई विभाग ने समस्या को हल नहीं किया तो तीसरे दिन बट्टलबालिया रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद करके प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।