फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Expressed displeasure over the ban on media coverage during the visit of the Union Minister

केंद्रीय मंत्री के दौरे में मीडिया कवरेज पर लगाए प्रतिबंध पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
Expressed displeasure over the ban on media coverage during the visit of the Union Minister
उधमपुर। गैर सरकारी संगठन जियो और जीने दो की कार्यालय में बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें शहर से जुड़े विभिन्न मद्दों पर लेकर चर्चा की गई। वहीं, कार्यक्रम संचालक नीना कौल ने कहा कि पिछले दिनों उधमपुर में आयोजित पीएमओ मंत्री के कार्यक्रम के दौरान मीडिया के कवरेज करने पर प्रतिबंध लगाना चिंताजनक है। प्रोटोकॉल के नाम पर मीडिया को कवरेज से दूर रखना उचित नहीं है। संगठन इसकी निंदा करता है।
विज्ञापन

यह साफ तौर पर मीडिया के अधिकारों का हनन है। संगठन के प्रधान तारिक शाह ने कहा कि मीडिया समाज का आइना है। समाज में मीडिया की अहम भूमिका को कभी भी नकारा नहीं जा सकता है। मीडिया को दबाना जनता की आवाज को दबाना है। देविका प्रॉजेक्ट उधमपुर निवासियों के लिए एक वरदान है और इसका एक बेहतरीन नतीजा सामने आ सकता है यदि इसमें स्थानीय लोगों की राय, मीडिया, गैर सरकारी और सामाजिक संगठन भी शामिल किए जाएंगे। स्थानीय लोग उधमपुर की भौगोलिक स्थिति और शहर की सीवरेज संबंधित ज्यादा जानकारी रखते हैं और बेहतर राय दे सकते हैं। शहर में चल रहा सीवरेज का प्रॉजेक्ट पूरी तरह से विफल रहा है। पवित्र देविका को भी प्रदूषण मुक्त करने के लिए कोई भी बेहतर कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इस मौके पर राजेश खजूरिया, रुबी शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed