{"_id":"6851b3eedac9dc08710b94e1","slug":"even-after-installing-smart-meters-there-is-no-relief-from-unannounced-power-cuts-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124345-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी लग रहे अघोषित कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी लग रहे अघोषित कट
Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
- खपत से कहीं अधिक बिल भेजकर जनता की तकलीफ बढ़ा रहा विभाग : बलवान सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। ब्लाॅक उधमपुर के पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह ने बिजली विभाग पर उपयोग से अधिक बिजली बिल भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
मंगलवार को बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद भी बिजली के अघोषित कटों से राहत नहीं मिल पाई है। लोग बिजली की भारी कटौती की वजह से भीषण गर्मी में बेहाल हैं। उधर, बिजली विभाग उपयोग से कई गुणा अधिक बिजली बिल भेजकर लोगों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के घरों में भी 1500 रुपये के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े जोरशोर से जल जीवन मिशन के तहत हर घर पेयजल पहुंचाने का दावा किया है, मगर 2019 से लेकर अब तक कई साल गुजरने के बाद भी जिला उधमपुर के ग्रामीण इलाकों में इसका काम अधर में लटका हुआ है। इसके चलते लोग भारी पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सरपंच धर्म सिंह, पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा, गोविंद राम शर्मा, रविन्दर सिंह, अभिषेक व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।