फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Enchrochment at Foothpath

Udhampur News: धार रोड पर बने फुटपाथ पर अतिक्रमण, लोग सड़क के बीच चलने पर मजबूर

विज्ञापन
Enchrochment at Foothpath
धार रोड पर बने फुटपाथ पर दुकानदार द्वारा सामान रखकर किया गया अतिक्रमण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। धार रोड पर स्थित सुभाष चौक से लेकर सलाथिया चौक तक बनाए गए फुटपाथ पर अतिक्रमण की भरमार है। लोग फुटपाथ पर चलने के बजाय सड़क के बीचोबीच चलने पर मजबूर हैं। कई दुकानदारों की ओर दुकानों का सामान फुटपाथ पर रखकर उस पर कब्जा किया गया है।
गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से लोगों को सड़क हादसों से बचाने के लिए धार रोड पर दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया गया है लेकिन फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते लोग सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद से फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है। इतना ही नहीं जिस दिन नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है उस दिन दुकानदार अपने सामान को फुटपाथ से हटा देते हैं लेकिन उसके बाद फिर से दुकान के सामान को फुटपाथ के बीच रखकर रास्ता बंद कर देते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने नगर परिषद से फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग के साथ ही फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को भारी भरकम जुर्माना करने की मांग की है। हालांकि नगर परिषद की ओर से आए दिन शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन उसके बावजूद फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से अतिक्रमण कर लोगों के लिए परेशानी बनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

धार रोड हो या शहर का अति व्यस्त बाजार गोल मार्केट के पास बने फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान बाहर रखकर अतिक्रमण किया गया है। जिसके चलते लोग काफी परेशान है। जहां एक तरफ पैदल चलने वाले राहगीर सड़क के बीच चलने पर मजबूर है। -मदन लाल शर्मा
---

शहर में दिन व दिन अतिक्रमण बढ़ रहा है। इतना ही नहीं अब दुकानदार फुटपाथ पर भी अपना सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं लेकिन नगर परिषद की ओर से इन दुकानदारों पर कार्रवाई न किए जाने से इसका खामियाजा पैदल चलने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। -जगदीश सिंह

---
प्रशासन की ओर से पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाया गया है ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और लोग सड़क हादसे का शिकार न हों लेकिन फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करके रास्ते को बंद किया गया है। लोग मजबूर होकर सड़क के बीचोबीच चल रहे हैं जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
- अरुण खजूरिया

---

अगर फुटपाथ लोगों के चलने के लिए बनाया गया है तो फिर उस पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है। सुभाष चौक से लेकर सलाथिया चौक पर डीसी दफ्तर, जिला कोर्ट, व बैंक व अन्य प्रशासनिक दफ्तर होने के चलते काफी संख्या में रोजाना लोगों का आना जाना होता है। इस सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी काफी अधिक है। नगर परिषद व प्रशासन से शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ रोजाना अभियान चलाना चाहिए। - मोहम्मद असलम।

कोट..


नगर परिषद की ओर से लगातार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। शहर के बाजार हो या फिर फुटपाथ किसी को भी अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जल्द ही परिषद की ओर से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-विशाल सड़ोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article