{"_id":"620560bc3b8dc251f0578bf2","slug":"election-udhampur-news-jmu253577888","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल जम्मू-कश्मीर अराजपत्रित बागवानी कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल जम्मू-कश्मीर अराजपत्रित बागवानी कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अखिल जम्मू-कश्मीर अराजपत्रित बागवानी कर्मचारी संघ ने वीरवार को जिला पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न करवाए। इसमें संघ के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, आदि पदों का चुनाव हुआ।
प्रांतीय अध्यक्ष जम्मू संजय खजूरिया की देखरेख में संजीव सिंह को अध्यक्ष और राजिंदर सिंह को अखिल जम्मू-कश्मीर एनजीएचईयू का जिला उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संजय केसर सलाहकार, सुनील सुम्ब्रिया सचिव, कन्हैया चान्याल प्रचार सचिव, अंकुश गुप्ता खजांची, कमल सिंह को आयोजक और विकास शर्मा उप खजांची निर्वाचित हुए।
मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष फयाज अहमद भट और उपाध्यक्ष मो. मकबूल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा संघ के मुख्य आयोजक फारूक अहमद, महासचिव शौकत अहमद, प्रांतीय अध्यक्ष कश्मीर मो. अमीन डार और कार्यकारी सदस्य शीरज अहमद व फयाज अहमद ने भी इसमें मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि संघ वेतन विसंगतियों और भर्ती नियमों में संशोधन के लिए यूटी बॉडी के साथ काम करेगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और बागवानी के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी (आईएएस) से अनुरोध है कि बागवानी विभाग की लंबित मांगों जैसे वेतन विसंगति, एसआरओ 235 में संशोधन, बीएचटी, दिहाड़ी मजदूरों का नियमितीकरण, आदि का जल्द समाधान करे। इस अवसर पर राकेश शर्मा, संधोख सिंह, रोशन लाल, अक्षय कुमार शर्मा, यश पॉल, सेवा राम, सराज दीन, विनोद कुमार, नीमा देवी, साहिल शर्मा, कृपाल सिंह, परवीन कुमार, हरनाम सिंह, आदि उपस्थित रहे।