फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   election news

Udhampur News: रेलवे कर्मियों का मतदान 247 पहुंचा

विज्ञापन
election news
रेलवे स्टेशन उधमपुर में स्थापित मतदान केंद्र में मौजूद वि​भिन्न यूनियन के पदा​धिकारी। - फोटो : रेलवे स्टेशन उधमपुर में स्थापित मतदान केंद्र में मौजूद वि​भिन्न यूनियन के पदा​धिकारी।
उधमपुर। उत्तर रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए हो रहे चुनाव के लिए मतदान वीरवार को जारी रहा। इसमें 309 में से 102 कर्मचारियों ने मतदान किया। इसके चलते आंकड़ा अब 247 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को मतदान अंतिम दिन है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि करीब 11 साल के बाद चुनाव हो रहे हैं। अंतिम चुनाव 2013 में हुआ था। शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी इसकी शुरुआत हुई। स्टेशन पर एक बूथ बनाया गया था। तीन दिन तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया का शुक्रवार को अंतिम दिन है। मतदान में कठुआ से कटड़ा तक लगभग 2000 रेलकर्मी पांच बूथों पर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनके लिए जम्मू में दो, कठुआ एक, उधमपुर एक और कटड़ा में एक बूथ का गठन किया गया है।
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए चुनाव में कई संगठन भाग ले रहे हैं। इनमें नॉर्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन, नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन, उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन, उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर रेलकर्मियों की अच्छी खासी भीड़ दिखी। सबसे ज्यादा उत्साहित पहली बार मतदान कर रहें रेलकर्मी दिखे। मतगणना 12 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed