फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   election news

Udhampur News: आज खुलेगा उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा, मतगणना की तैयारी पूरी

विज्ञापन
election news
उधमपुर। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में आठ अक्तूबर को मतगणना होगी। इसमें उधमपुर वेस्ट और ईस्ट सहित रामनगर और चिनैनी के उम्मीदवारों के भविष्य फैसला होगा। इसको लेकर जिला निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों सहित आसपास के इलाकों को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने और जनता के विश्वास को बढ़ावा देने के लिए जिला पुलिस उधमपुर ने सशस्त्र पुलिस, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के सहयोग से पूरे जिले में एक फ्लैग मार्च निकाला। वहीं बॉयज और महिला काॅलेज परिसर में होनी वाली मतगणना को लेकर थ्री टायर सिक्योरिटी सिस्टम स्थापित किया गया है। इसमें सबसे आगे कमान संभालने के लिए सेंट्रल आर्म्ड सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई तो दूसरे में लंगर स्टेट आर्म्ड सुरक्षा बल की तैनाती है, जबकि मतगणना स्थलों को जम्मू-कश्मीर के जवानों ने अपनी घेराबंदी में ले रखा है। आम विधानसभा चुनाव-2024 के लिए मतगणना प्रक्रिया के सुरक्षित संचालन की तैयारी में एसएसपी अमोद नागपुरे ने बैठक कर सुरक्षा उपायों की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए जिला पुलिस, सशस्त्र पुलिस, सीएपीएफ के प्रमुख अधिकारी के साथ एक बैठक की। सत्र के दौरान एसएसपी उधमपुर ने मतगणना प्रक्रिया के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग सत्र प्रदान किया। जिला पुलिस और सीएपीएफ कर्मियों के बीच प्रभावी समन्वय पर ध्यान केंद्रित करते हुए अधिकारियों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें हिंसा या व्यवधान की घटनाओं के बिना निर्बाध मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रांग रूम के लिए विस्तृत सुरक्षा योजनाएं बनाई गईं। अधिकारियों को किसी भी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहने, व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित और कुशल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एसएसपी उधमपुर ने सभी अधिकारियों से अपने कर्तव्यों को लगन और पूरी निष्ठा के साथ निभाने का आग्रह किया। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय की देखरेख में सुबह सात बजे से मतगणना शुरू कर होगी। इसकी तैयारियों को लेकर सुबह चार बजे ही सभी कर्मचारी मतदान स्थल पर पहुंच जाएंगे। जिले में पुलिस लाइन स्थित पीजी बॉयज काॅलेज और बट्टल वालियां रोड पर स्थित महिला काॅलेज में स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। दोनों स्थानों पर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो जाएगी। पीजी काॅलेज में उधमपुर पश्चिम और चिनैनी, जबकि महिला काॅलेज में उधमपुर पूर्व और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों के गिनती होगी। दोनों जगहों पर प्रत्येक विस क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। जिले की कुल चार सीटों के लिए 56 टेबलों में राउंड वार 56 ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। जिले के 654 मतदान केंद्रों की गिनती को पूरा करने में 11 से 12 राउंड के लिए लगभग छह घंटे का समय लग सकता है। इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पारदर्शी ढंग से मतणना सफलता पूर्वक संपन्न होगी। उन्होंने तमाम जनता से भी किसी तरह की अफवाह में न आने और मतगणना के सफल संचालन में पूरा सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन


फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed