फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Eight shops sealed for violation of weekend corona curfew

वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर आठ दुकानें सील

विज्ञापन
Eight shops sealed for violation of weekend corona curfew
उधमपुर। वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के बीच दुकानें खोलने वालों पर डीसी इंदु कंवल चिब ने कार्रवाई करते आठ दुकानों को सील किया है। यह सभी दुकानें शहर के विभिन्न हिस्सों में खुली हुई थी। डीसी ने रात के समय निरीक्षण के दौरान इनको खुला पाए जाने पर सीज कर दिया। डीसी ने सभी से अपील की है कि कोविड-19 को लेकर निर्धारित किए गए प्रोटोकाल का पालन करें।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू शुक्रवार शाम सात बजे शुरू हो गया था और इसके बाद सरकारी आदेश के अनुसार कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई। आदेश के अनुसार दो दिन बाजार में केवल कुछ समय के लिए दूध और दवाई की दुकानों को ही खोलने की अनुमति मिली है। लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानों को खोल कर आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी ने शुक्रवार रात को शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवनगर, देविका, ओमाड़ा मोड़, टी मोड़, सैला तालाब, मुखर्जी बाजार, बस अड्डा, गोल मार्केट, चबूतरा बाजार, बिरमा इलाके का दौरे के दौरान कुछ दुकानों को खुला देखा। उन्होंने मौके पर ही सभी दुकानों को सील करने का आदेश जारी कर दिया। देर रात तक चली कार्रवाई में कुल आठ दुकानों को सील किया गया है। प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील है कि सरकारी आदेश का पालन करे और दुकानें खुलने के समय एसओपी का पूरा पाल करें। दुकानों के अंदर व बाहर मास्क पहन कर रखें। सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखें और लगातार हाथ साफ करते रहें। जो एसओपी का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed