फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

Udhampur News: यातायात के नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
education news
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय कुमार वर्मा के सरंक्षण में रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा के लिए ''सुरिक्षत ड्राइव के साथ जीवन बचाएं'' विषय पर एक नारा लेखन अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मकसद स्वयंसेवकों व युवाओं को एक राष्ट्रीय शक्ति के रूप मे विकसित करना और उन्हें विकास के बारे में सोचने पर मजबूर करना था। इसमें सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि यातायात नियमों का पालन किया जाए तो इन अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस मौके पर एनएसएस पीओ डॉ. गुरप्रीत कौर और प्रो. संजीत सिंह ने भी सड़क सुरक्षा, सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों व विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर के भीतर सड़क सुरक्षा के बारे में नारे लगाए। राजमार्ग पर कार की रोशनी अधिक रखें, पैदल चलने वालों को सुरक्षित क्रॉसिंग के बारे में शिक्षित करें, सीट बेल्ट पहनें और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने से बचें। इस मौके पर प्रो. तानिया महाजन, प्रो. अनोक्षा शर्मा, प्रो. जसमीत कौर और प्रो. राजेश मनहास भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed