फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

Udhampur News: आपार डिजिटल कार्ड में होगा शैक्षणिक योग्यता का सारा रिकार्ड

विज्ञापन
education news
उधमपुर। शिक्षा विभाग जिले में प्राइमरी कक्षा से लेकर हायर सेकेंडरी तक के बच्चों की डिजिटल आपार कार्ड आईडी बनाने जा रहा है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसमें सरकारी व प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले हर एक बच्चे का डिजिटल आपार कार्ड बनाया जाएगा। बच्चों का प्राइमरी कक्षा से लेकर हायर सेकेंडरी तक सारा रिकार्ड रखा जाएगा ताकि बच्चा किस स्कूल में कितने समय के लिए पढ़ा और उसने परीक्षा में कितने नंबर हासिल किए। जिले में करीब एक लाख 28 हजार बच्चों को यह आईडी कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्राइमरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों का डिजिटल आपार कार्ड बनाया जा रहा है। इसमें बच्चे का हर एक प्रकार का रिकार्ड रहेगा। इस डिजिटल आपार कार्ड बनने से अगर बच्चे के माता पिता का किसी दूसरे राज्य में स्थानांतरण होता है तो उसे अपने पास किसी भी प्रकार के कागजात या फिर स्कूल संबंधी रिकार्ड रखने की जरूरत नहीं है। वह जिस भी राज्य में जाकर दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहता है तो उसे सिर्फ आपार आइडी कार्ड दिखाना है। इसके चलते उसका दूसरे स्कूल में दाखिला आसानी से हो जाएगा और उसके माता पिता को पहले स्कूल से टीसी या फिर अन्य रिकाॅर्ड लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीसी या फिर अनन्तिम प्रमाणपत्र के लिए नहीं होना पड़ेगा दरबदर
अगर किसी बच्चे के माता पिता का दूसरे राज्य में स्थानांतरण हो जाता है तो माता पिता को बच्चे का टीसी या फिर अनन्तिम प्रमाण पत्र लेने के लिए अब दरबदर नहीं होना पड़ेगा। अब शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के बनाए जा रहे आपार डिजिटल आईडी से माता पिता को सिर्फ दूसरे राज्य में जाकर किसी भी स्कूल में आपार डिजिटल आईडी दिखाना है। उसी समय बच्चे का दाखिला स्कूल में हो जाएगा। इससे अब माता पिता की परेशानी खत्म हो जाएगी।



जिले में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का आपार डिजिटल कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मौजूदा समय में फिलहाल बच्चों का पंजीकरण कर उन्हें नंबर अलाट किया जाएगा। जिसके बाद उनके कार्ड बनकर उनके पते पर आएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्ड भी आधार कार्ड की तरह ही होगा। इसमें बच्चे की पहली कक्षा से लेकर हायर सेकेंडरी तक का पूरा रिकार्ड होगा। उन्होंने कहा कि अब बच्चों को किसी भी प्रकार के स्कूल संबंधी कागजात अपने पास रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही उन्हें देश के किसी भी राज्य में जाकर दूसरे स्कूल में दाखिला लेने के लिए परेशानी आएगी।

-नरेंद्र मोहन सूरी सीईओ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed