फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

Udhampur News: संभाग स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में उधमपुर ने हासिल किए दो स्थान

विज्ञापन
education news
उधमपुर। जिला उधमपुर ने संभाग स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में दो प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। वाद्य संगीत में एससीटीएम एचएसएस गर्ल्स उधमपुर की हरमन कौर ने पहला स्थान हासिल किया और दूसरा पहला स्थान वोकल म्यूजिक श्रेणी में डुडू जोन के हाई स्कूल छतरियारी की छात्राओं नीता देवी, सिलमा देवी, मीनाक्षी देवी, राधा देवी, आशु देवी ने हासिल किया है।
विज्ञापन

इसका आयोजन 12 से 14 नवंबर तक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल (बाॅयज) गांधीनगर में किया गया था। इसके लिए निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू अशोक कुमार शर्मा के हाथों उन्हें सम्मानित भी किया गया। संभाग स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के दस जिलों ने भाग लिया। इसमें छात्रों ने छह विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें वोकल म्यूजिक, डांस, विजुअल आर्ट्स, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, थिएटर, पारंपरिक स्टोरी टेलिंग शामिल हैं। यह पूरे जिले के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि छह श्रेणियों में से दो प्रथम स्थान जिला उधमपुर ने संभाग स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्राप्त किए हैं। इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी उधमपुर नरिंदर मोहन सूरी और उप सीईओ उधमपुर डॉ. कल्पना जसरोटिया ने विजेताओं और उनके मुख्य शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह और अरविंद ब्रह्मणू सहित कला उत्सव से जुड़ी सभी टीम को बधाई दी। उन्हें अगले यूटी स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

डीआईसीसी राकेश सिंह ने सभी जिला क्रिकेट संघों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर की कला उत्सव प्रतियोगिता और विभिन्न अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों की छिपी प्रतिभा को पहचानने के लिए कड़ी मेहनत की और विशेष प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed