{"_id":"5d6ac2658ebc3e93b24e20dd","slug":"education-meeting-in-udhampur-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu1923068128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय विद्या मंदिर में टीचर ट्रेनिंग वर्कशाप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय विद्या मंदिर में टीचर ट्रेनिंग वर्कशाप का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। खेल गतिविधियों से छात्रों के बीच शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने की जानकारी को लेकर आर्दश कालोनी स्थित भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल में टीचर ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रेणू शर्मा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर बीएसएस संगठन मंत्री जम्मू प्रदीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल रहे।
आयोजन का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यशाला में मेजबान स्कूल सहित बीएमएस क्रिमची, बीएमएस रामनगर, बीएमएस थाती, बीएमएस एचएस उधमपुर सहित कुल पांच स्कूलों के 62 शिक्षकों व प्राचार्याओं ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को अपने-अपने स्कूलों में छात्रों के बीच खेल के माध्यम से शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने की जानकारी दी गई। जिसमें प्रतिभागी शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। मुख्यातिथि प्रदीप कुमार ने कहा कि कार्यशाला का मूल उद्देश्य संघ से जुड़े स्कूलों में इस शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाना है ताकि छात्र वर्ग सहज भाव व रूचि से अपनी शिक्षा को ग्रहण करने के लिए स्वयं लालायित हो जाए। सके साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य रेणू शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला समय-समय पर आयोजित की जाएगी ताकि हमारे शिक्षण को शिक्षण और खेल के तरीकों के साथ रोचक और अभिनव बनाया जा सके।