फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education effected in ramnagar

Udhampur News: हवा में उड़ी व्यवस्था...कक्षाओं के लिए लगाए टेंट, उड़ा ले गया तुफान

विज्ञापन
education effected in ramnagar
रामनगर। शिक्षा विभाग की बदहाल व्यवस्था से शिक्षा का दीप धुंधला रहा है। जर्जर इमारत के चलते ब्लाॅक घाेरडी के हाई स्कूल रसैन में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कक्षाएं लगाने के लिए प्रशासन के दिए टेंट शुक्रवार को तुफान से उड़ गए। पांचवें दिन भी कक्षाएं सुचारू रूप से नहीं चलीं।
विज्ञापन

पूर्व नायब सरपंच खेमराज ने कहा कि तीन टेंटों में दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलीं। इसके बाद तेज बारिश और तुफान से टेंट टूटकर उड़ गए। गनीमत रही कि छात्रों को कोई चोट नहीं आई है। वैकल्पिक इमारत के तौर गेस्ट हाउस तो मुहैया करवाया है, लेकिन वहां काफी ज्यादा कीचड़ और गंदगी है, जिसे साफ नहीं करवाया गया है। इस कारण कक्षाएं लगातार 5वें दिन भी सुचारू नहीं हो पाई हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने टेंट देकर समस्या से पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को चेतावनी दी कि जल्द हल निकाला तो सोमवार से प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। जिला आयुक्त से अपील कि खुद मौके पर पहुंचकर स्कूल की इमारत का जायजा लें। देखें कि विद्यार्थी किस तरह जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों के प्रदर्शन पर की थी टेंटों की व्यवस्था
स्कूल की जर्जर इमारत की मरम्मत के लिए सोमवार को लोगों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा, जेडईपीओ और नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचीं थीं। जल्द स्कूल इमारत की मरम्मत का आश्वासन दिया था। तब तक टेंट और वैकल्पिक इमारत मुहैया करवाने के आश्वासन पर प्रदर्शन बंद किया था। वहीं, जानकारी दी थी कि इमारत के लिए डीसी ने 5 लाख रुपये जारी किए हैं। वीरवार को चौथे दिन तीन टेंट स्कूल भेज दिए गए। इनके नीचे शुक्रवार को 5वें दिन कक्षाएं लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
कक्षाओं के संचालन के लिए 3 टेंट भेजे हैं। हवा व बारिश से छात्रों को परेशान होना पड़ा है, लेकिन रोज मौसम खराब नहीं रहेगा। बड़ी कक्षाओं के लिए गेस्ट हाउस का भी विकल्प दिया है, लेकिन वहां सफाई न होने की बात कही जा रही है। लोग भी तो सफाई कर सकते हैं। वहीं, जिला आयुक्त की ओर से स्कूल इमारत की मरम्मत के लिए जारी पांच लाख रुपये किसके पास हैं, इसकी जानकारी नहीं है।
कृष्ण दत्त, जेडीपीओ, राम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed