फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Due to the rain in the evening, the dirt of the drains spread at the intersections

शाम को हुई बारिश से चौक-चौराहों पर फैली नालियों की गंदगी

विज्ञापन
Due to the rain in the evening, the dirt of the drains spread at the intersections
उधमपुर। उधमपुर शहर में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। थोड़ी सी बारिश से बंद नालियों की गंदगी सड़कों और चौक चौराहों पर बहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार शाम को शहर में हुई मात्र एक घंटे की बारिश ने स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर के मुख्य एमएच चौक, शिव नगर, संबल रोड और कल्लर सहित विभिन्न सड़कें और चौक चौराहे गंदगी से पटे नजर आए। इससे उठने वाली बदबू के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सनद रहे कि इससे पहले बुधवार देर रात को भी हुई बारिश से भी शहर स्थिति बेहाल रही है। सुबह के समय कचरा सड़कों पर नजर आया है, जिस कारण लोगों को गुजरना मुश्किल हो गया। लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते सुबह उठते ही गंदगी के दर्शन होते हैं, जोकि चिंताजनक है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक नगर परिषद की ओर से घर-घर से कचरा उठाने का काम बंद कर दिया जाना इसका मुख्य कारण है। जिसकी वजह से लोग मजबूर होकर नगर के डंपिंग स्टेशनों के अतिरिक्त गलियों व सड़कों कचरा डाल रहे हैं। रात को बारिश होने पर सड़कों और गलियों में गंदगी फैल जाती है। सफाई कर्मियों की ओर से केवल सुबह ही कचरा उठाया जाता है। दोपहर को बारिश होने पर दूसरे दिन तक गंदगी से लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed