फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Due to lack of cleanliness, residents of the city started to suffer

सफाई नहीं होने से शहरवासियों की बढ़ने लगी परेशानी

विज्ञापन
Due to lack of cleanliness, residents of the city started to suffer
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से शहरवासियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। हर सड़क और चौक चौराहे पर गंदगी के ढेर लगे हैं और उनसे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने जिला प्रशासन से जल्द हड़ताल खत्म करवा कर राहत दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हड़ताल बढ़ने के साथ शहर में गंदगी और कूड़ा-कचरे के ढेर दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिस कारण लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। इसके अलावा शहर में बीमारियां फैलने का भय है, जिससे लोग चिंतित हैं। शहरवासियों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हड़ताल के कारण हर रोज कई टन गंदगी पुराने राजमार्ग और धार रोड के किनारे पर जमा की जा रही है। आदर्श कॉलोनी में धार रोड के किनारे जमा की गई गंदगी अब सड़क पर बिखरने लगी है, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। इसी तरह शिवनगर, शक्तिनगर, सैला तालाब, रामनगर चौक, गोल मार्केट व शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी जमा हो चुकी है। शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द हड़ताल को खत्म करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed