फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dry Run Udhampur

श्री अमरनाथ यात्रा : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्राई रन, सभी वाहन रोके

विज्ञापन
Dry Run Udhampur
श्री अमरनाथ जी यात्रा, काफिले का ड्राई रन, निरीक्षण जम्मू संभागीय प्रशासन द्वारा किया गया
हाईवे से गुजरने वाले काफिले में डिवकाॅम जम्मू, आईजी जम्मू मुख्य रूप से मौजूद रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तीन जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। प्रशासन यात्रा के सुचारु और सुगम संचालन को लेकर की तैयारियों को परख जा रहा है। अमरनाथ यात्रा को लेकर सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्राई रन का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वाहन रोक कर काफिला निकाला गया।
उधमपुर के टिकरी से लेकर चिनैनी तक के 60 किलोमीटर सड़क मार्ग से होकर यात्रा गुजरेगी। इसके लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। इस कड़ी में सोमवार को श्रद्धालुओं के जत्थों की सुगम व सुचारु रवानगी के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्राई रन का अभ्यास किया गया। सुबह चार बजे हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया। हाईवे की सभी क्रासिंग लाइन को भी तारबंदी कर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

अभ्यास में पुलिस, सुरक्षा बलों और अन्य प्रशासन के संबंधित अधिकारी शामिल हुए। सुनिश्चित किया गया कि हाईवे से यात्रा का काफिला गुजरने के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हैं और किसी भी तरह की कोई ट्रैफिक अड़चन नहीं है। ड्राई रन के दौरान हाईवे से गुजरने वाले काफिले में डिवकाॅम जम्मू रमेश कुमार, आईजी जम्मू भीम सेन टूटी व जेके यूटी प्रशासन के अन्य प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर सुरक्षा के लिए जेके पुलिस, सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। ड्राई रन के दौरान जिला विकास आयुक्त सलोनी राय और एसएसपी अशोक नागपुरे भी मुख्य रूप से मौजूद थे। सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक अभ्यास चला। इस बीच काफिला गुजरने के बाद लिंक मार्गों पर रोकी गईं गाड़ियों को क्रासिंग की अनुमित दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ड्राई रन की तरह अमरनाथ यात्रा के दौरान यह व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहेगी। इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।
सभी इंतजाम पुख्ता, लगातार हो रही जांच
यात्रा के सुगम व सुचारु संचालन के लिए मौसमी चुनौतियों से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, खाने पीने और ठहरने के पुख्ता इंतजाम से लेकर यात्रियों के स्वागत तक की सभी व्यवस्थाओं को अच्छी तरह से जांच-परख के साथ फाइनल कर दिया गया है। सुरक्षा से जुड़ी-चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को जांचने के लिए उधमपुर से गुजरते जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के 60 किलोमीटर के हिस्से पर तीन बार पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों द्वारा माॅक ड्रिल का अभ्यास भी किया गया है ताकि चूक की कोई गुंजाइश बाकी न रहे।

उधमपुर में बनाए गए हैं 26 लाजमेंट सेंटर

गौरतलब है कि श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से उधमपुर में 26 लाजमेंट केंद्र भी स्थापित किए गए हैं जिनमें मौसम खराब होने व अन्य आपात स्थिति में लगभग साढ़े 6 हजार यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। हाईवे पर किसी भी कारण यात्रा रूकती हैंं तो यात्रियों को यहां खाने पीने और ठहरने को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
28 लंगरों की व्यवस्था
अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए उधमपुर के भीतर टिकरी से लेकर चिनैनी तक के करीब 60 किलोमीटर हिस्से पर 28 लंगरों को अनुमति दी गई है। यह लंगर दिन रात यात्रियों के लिए खुले रहेेंगे। इसलिए यहां से गुजरते समय यात्रियों को खाने पीने व विश्राम को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी कडे प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए यात्रा रुट के उधमपुर के हिस्से पर 200 से अधिक पुलिस जवानों व अधिकारियों की तैनाती के अलावा सीआइएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेसियों के जवान कड़ी निगरानी के लिए तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन, डाॅग स्क्वाड, जैमर इत्यादि सहायक उपकरणों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed