फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drinking water problem

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तीसरे दिन भी पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
drinking water problem
उधमपुर में पानी की सप्लाई नहीं मिलने पर मंदिर से पानी भर घर ले जाते लोग - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नौकरी स्थायी करने व अन्य मांगों को लेकर जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन हड़ताल जारी रखी। इससे शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। पानी के इंतजाम के लिए वे कड़ी मशक्कत करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूरे जम्मू संभाग में विभाग के अस्थायी कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों को लगातार तीसरे दिन भी पानी नहीं मिला। शनिवार को शहर के आदर्श कॉलोनी, शिवनगर, आरएन पुरा, हाउसिंग कॉलोनी और सुभाष नगर में लोगों को पानी मिल गया है। लेकिन, शहर के कई हिस्सों में लोग तीसरे दिन भी जलापूर्ति से वंचित रहे।
विज्ञापन

लोगों को शहर की बावलियों से पानी भरकर घर लाना पड़ा। सुबह तो नहाने के लिए भी बावलियों पर लोगों की भीड़ लगी थी। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों का सुबह से शाम तक पहुंचना जारी रहा। वहीं, विभाग के अस्थायी कर्मचारियों का कहना था कि सरकार ने कर्मचारियों को स्थायी करने, पांच वर्ष से रोका वेतन जारी करने, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने का काम नहीं किया है। इसी कारण सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed