{"_id":"62b747a1fbdca11181378ba8","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu2626724115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तीसरे दिन भी पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तीसरे दिन भी पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
उधमपुर में पानी की सप्लाई नहीं मिलने पर मंदिर से पानी भर घर ले जाते लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नौकरी स्थायी करने व अन्य मांगों को लेकर जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन हड़ताल जारी रखी। इससे शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। पानी के इंतजाम के लिए वे कड़ी मशक्कत करने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि पूरे जम्मू संभाग में विभाग के अस्थायी कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों को लगातार तीसरे दिन भी पानी नहीं मिला। शनिवार को शहर के आदर्श कॉलोनी, शिवनगर, आरएन पुरा, हाउसिंग कॉलोनी और सुभाष नगर में लोगों को पानी मिल गया है। लेकिन, शहर के कई हिस्सों में लोग तीसरे दिन भी जलापूर्ति से वंचित रहे।
लोगों को शहर की बावलियों से पानी भरकर घर लाना पड़ा। सुबह तो नहाने के लिए भी बावलियों पर लोगों की भीड़ लगी थी। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों का सुबह से शाम तक पहुंचना जारी रहा। वहीं, विभाग के अस्थायी कर्मचारियों का कहना था कि सरकार ने कर्मचारियों को स्थायी करने, पांच वर्ष से रोका वेतन जारी करने, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने का काम नहीं किया है। इसी कारण सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।