{"_id":"62a389b60d8deb429e003c8c","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu261659161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में चार दिन बाद हो रही जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में चार दिन बाद हो रही जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कस्बे में लोगों की सुविधा के लिए लगाए हैंडपंप काफी समय से खराब पडे़ हैं। इनकी मरम्मत न किए जाने से लोग बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विभाग से इन हैंडपंपों को लेकर कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक इन्हें सुधारा नहीं गया।
दुकानदार विजय गुप्ता, रमेश शर्मा, उत्तम सिंह, ओमराज, मोहनलाल, नरेश कुमार तथा संजय कुमार ने बताया कि कस्बे में एक दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब हैं। इसके कारण कस्बा वासियों और दुकानदारों को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों को कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर बावलियों से पानी ढोना पड़ रहा है। बावलियों पर भी भीड़ बढ़ने से कई बार दो-दो घंटे कतार में लगना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग भी जलापूर्ति ठीक से नहीं कर रहा है। चार दिन के बाद पानी मिलने से कस्बे में किल्लत बढ़ती जा रही है। ऐसे में हैंडपंप बड़ा सहारा हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों को कई बार हैंडपंप खराब होने की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक इनकी मरम्मत नहीं करवाई गई। इसलिए, प्रशासन से मांग है कि जल्द इन हैंडपंपों को सुधरवाया जाए। नहीं तो लोग उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।