{"_id":"6293ba62dbd5140784237cf8","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu2608223137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए कतारों में खड़े नजर आए उधमपुर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए कतारों में खड़े नजर आए उधमपुर के लोग
विज्ञापन
उधमपुर: शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित बावलियों पर पानी भरते लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भीषण गर्मी में जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आया। रविवार को उधमपुर के अधिकतर इलाकों में दिन भर जलापूर्ति नहीं हुई। पानी का प्रबंध करने के लिए लोग प्राकृतिक जलाशयों पर कतारों में खड़े नजर आए।
जल शक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन ने विभाग के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और पांच वर्ष का रुका वेतन जारी करने की मांग को लेकर शनिवार शाम से 24 घंटे के लिए हड़ताल शुरू कर दी है। इसके बाद शहर व ग्रामीण इलाकों में रविवार को दिनभर लोगों के घरों में जलापूर्ति नहीं की गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नहाने और कपड़े धोने जैसे काम भी नहीं हो पाए। पीने के पानी के प्रबंध के लिए लोगों को आसपास की बावलियों से पानी ढोना पड़ा। इसके चलते नगर के बाडेयां इलाके में स्थित नाडू बावली, संगूर इलाके की बड़ी बावली, चरी सयाल की साकन बावली, शक्ति नगर की रतैडी बावली, बिल्लन बावली और देविका तट पर मौजूद प्राकृतिक जलाशयों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच जल शक्ति विभाग कर्मियों की हड़ताल के कारण विशेषतौर पर महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी। शहर बाडेयां स्थित नाडू बावली पर पानी भरने आईं रेखा देवी, कांता देवी, सुधा कुमारी, तानिया, बबली देवी व अन्य ने कहा कि घरों में जलापूर्ति न होने से नहाने व कपड़े धोने जैसे काम भी पूरे नहीं हो पाए हैं। पेयजल के लिए उन्हें सुबह से शाम तक कई बार पैदल चलकर बावलियों से पानी ढोना पड़ा है। इसी तरह उधमपुर के ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को दिनभर बनी रही पानी की किल्लत से परेशानी उठानी पड़ी।

उधमपुर: शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित बावलियों पर पानी भरते लोग- फोटो : UDHAMPUR