फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Drinking water problem

चक्क पंचायत के एससी मोहल्ला में पिछले दो साल से नहीं आया पानी,

विज्ञापन
Drinking water problem
उधमपुर/जिब। चक्क पंचायत के एससी मोहल्ला में लगभग दो साल से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है अब तक कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या को दूर करने को लेकर अब तक कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया। इसकी वजह से क्षेत्रवासियों को पानी की काफी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जलाशयों व नदी-नालों से पानी लाना पड़ता है। लेकिन, अब सर्दी शुरू होने के बाद समस्या गंभीर हो गई है।

मवेशियों के पीने के लिए भी पानी का प्रबंध करना कठिन हो गया है। अगर जल्द ही संबंधित विभाग ने कोई उचित कदम नहीं उठाया, तो क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मच जाएगा। इस पर रोष जताते हुए स्थानीय निवासी सूरम चंद, ओम प्रकाश, महेश, मोहन लाल, आदि ने कहा कि लगभग दो साल से क्षेत्रवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण मजबूरी में लोग नदी नालों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया, फिर भी समस्या जस की तस है। प्रशासन से अपील है कि जल्द समस्या का समाधान कर राहत दी जाए, अन्यथा उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed