फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Door-to-door cleaning service will be back on track after Holi

Udhampur News: होली के बाद पटरी पर लौटेगी डोर-टू-डोर सफाई सेवा

Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door cleaning service will be back on track after Holi
शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई, कई वार्डों में लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने घरों से कचरा उठाने की सेवा शुरू कर दी है। इससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। मगर कंपनी के पास कर्मचारियों की कमी के चलते अभी शहर के 21 वार्डों में पूरी तरह से कचरा उठाने की सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इससे शहर के कई वार्डों में कचरे के ढेर लगे हैं। हालांकि शहर के कई वार्डों से कंपनी के सफाई कर्मचारी कचरा उठा रहे हैं।
शहरवासियों को डोर-टू-डोर सेवा उपलब्ध करवाने के बावजूद कई लोग कंपनी को प्रति माह शुल्क भी नहीं दे रहे हैं। इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से कंपनी को पैसे न मिलने के कारण पिछले 4 से 5 दिन तक शहर में डोर-टू-डोर सेवा बंद हो गई थी। इस कारण अधिकतर वार्डों में कचरे के ढेर लगने के साथ ही लोगों के घरों से भी कचरा नहीं उठाया जा रहा था। इससे शहरवासी परेशान थे। लेकिन बीते दिन कंपनी को नगर परिषद की ओर से 23 लाख रुपये की राशि दे दी गई है। बता दें नगर परिषद ने कंपनी का 72 लाख रुपये देना है। जिसमें से फिलहाल कंपनी को 23 लाख रुपये ही दिए गए हैं। जबकि 49 लाख रुपये अभी भी कंपनी का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कंपनी के ठेकेदार दीपांशु का कहना था कि नगर परिषद की ओर से उन्हें 23 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। पैसे न दिए जाने के चलते हमें कुछ दिनों के लिए डोर-टू-डोर सेवा बंद रखनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि अभी उनके कई सफाई कर्मचारी होली पर्व को लेकर छुट्टी पर हैं। इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है। मगर होली के बाद शहर में सेवा पूरी तरह से बहाल हो जाएगी। सभी सफाई कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा और वह वापस काम पर लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को पूर्ण रूप से बहाल करने के लिए कंपनी ने हेल्प लाइन नंबर 9682525930 शुरू किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कंपनी की ओर से लोगों के घरों से कचरा उठाया जा रहा है तो उनका भी फर्ज बनता है कि वह लोग प्रतिमाह 100 रुपये का शुल्क दें। नगर परिषद ने बकाया राशि अप्रैल माह में देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed