{"_id":"69b87584fc68bf76c006fbaf","slug":"doda-raid-gas-agency-petrol-pump-udhampur-news-c-408-1-udh1003-1210-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर छापा, पारदर्शिता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर छापा, पारदर्शिता बरतने के निर्देश
विज्ञापन
डोडा। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लीगल मेट्रोलॉजी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने डोडा और आसपास के इलाकों में स्थित विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पंपों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान मापने वाले उपकरणों (डिस्पेंसिंग यूनिट) की सटीकता जांची गई और स्टॉक व बिक्री रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि एजेंसियां सरकारी मूल्य निर्धारण और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं या नहीं।
अधिकारियों ने डीलरों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें और उपभोक्ताओं को ईंधन व एलपीजी की सही मात्रा व गुणवत्ता उपलब्ध कराएं। टीम ने चेतावनी दी कि निर्धारित मानदंडों के उल्लंघन या मापतौल में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।