फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Do not fill petrol, who do not wear helmets

हेलमेट नहीं तो नहीं भरेंगे पेट्रोल

Wed, 04 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Wed, 04 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Do not fill petrol, who do not wear helmets

रामनगर में बस हादसा और उधमपुर दो भाइयों की मौत के बाद जिला सड़क सुरक्षा कमेटी ने मंगलवार को हाइ प्रोफाइल बैठक की, जिसमें ट्रैफिक कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


यह भी तय किया गया कि दोपहिया वाहन चालक यदि हेलमेट नहीं पहने रहेंगे तो उन्हें पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिकों को जिला प्रशासन एडवायजरी जारी करेगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अगर दोपहिया वाहन पर तीन सवारियां होंगी तो तीसरी सवारी को नीचे उतार दिया जाएगा और वाहन का चालान काटा जाएगा। मौके पर ही कंपाउंड की रकम वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान डीसी उधमपुर डॉ. शाहिद इकबाल ने पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की भी क्लास ली और उन्हें ट्रैफिक कानून लागू करने में सख्ती से पेश आने के आदेश दिए।

उनके अनुसार पुलिस और ट्रैफिक पुलिस उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। इसके साथ ही ट्रैफिक कानून के लिए जनजागरण अभियान भी शुरू किया जाएगा।

कोई भी गाड़ी अगर ओवरलोड होगी तो उस गाड़ी से ओवरलोड सामान और सवारियों को उतार दिया जाएगा। कंपाउंड चालान के अलावा रेड क्रास के लिए भी राशि ली जाएगी। तहसीलदार और एसएचओ अत्यधिक सड़क हादसे वाले क्षेत्रों की पहचान करेंगे।

उस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी और अन्य उपयोगी कार्रवाई की जाएगी। गैरकानूनी ड्राइविंग और ओवरलोडिंग को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए। जबकि जिन रूट पर गाड़ियां नहीं हैं।

उन रूट पर बेरोजगार युवाओं के लिए परमिट जारी किए जाएंगे। उधमपुर, रामनगर, चिनैनी की टूटी सड़कों का पीएमजीएस वाई के तहत मरम्मत और नगर की सड़कों की ब्लैक टापिंग करने के भी संबंधित विभाग को आदेश दिए।

जखैनी से रैंबल तक सभी अतिक्रमण को सीमा सड़क संगठन कार्रवाई करेगा और सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। अगर अतिक्रमण हुआ तो मामला भी दर्ज होगा। बैठक में 12 सड़कों को चिह्नित किया गया, जिसकी तुरंत मरम्मत होगी।

अवैध पार्किंग, रेत, बजरी सड़क पर हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। दुकानदारों, वर्कशाप, वाशिंग स्टेशन द्वारा किए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाएगा। करीब दो दर्जन जगह पर बैरियर और स्पीड ब्रेकर तैयार किए जाएंगे।


हेल्प लाइन शुरू करने और पांच दिन में परमिट जारी करने का बैठक में फैसला लिया गया। बैैठक में पुलिस, सिविल प्रशासन, नेशनल हाईवे अथारिटी, तहसीलदार, बीडीओ और शिक्षण संस्थानों के हेड मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed