फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Divisional Commissioner took stock of the situation in Kishtwar's three-day visit

मंडलायुक्त ने किश्तवाड़ के तीन दिवसीय दौरे में स्थिति का लिया जायजा

विज्ञापन
Divisional Commissioner took stock of the situation in Kishtwar's three-day visit
किश्तवाड़। जिले में जारी विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने जिला प्रशासन को दिए हैं। वहीं, उन्होंने जिलेवासियों से कोरोना के खत्मे के लिए जारी प्रशासनिक दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन डिवकॉम डॉ. राघव लंगर ने किश्तवाड़ के विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वीरवार को किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग पर सिंथन टॉप का दौरा किया। इसके साथ ही छात्रू में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। बाद में मिनी सचिवालय में जिले के प्रतिनिधयों, सियासी, सामाजिक, पीआरआई सदस्यों से बैठक कर समस्याएं सुनीं और जल्द ही उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला अस्पताल में सौ बिस्तर वाली नई इमारत का भी जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में इसे पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीसी अशोक कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि जिले में जारी विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द फायदा मिले। इसके साथ ही कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने को कहा है। बताया कि सिंथन मार्ग को खोलने के लिए अधिकारियों से बात करेंगे। साथ ही नीलम खान, एयर स्ट्रिप, नेशनल ग्रिड के बारे में डीसी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed