फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   District Karate Do Association honored meritorious

जिला कराटे डू एसोसिएशन ने मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
District Karate Do Association honored meritorious
उधमपुर। जिला कराटे डू एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को खेल परिषद की ओर से जम्मू में यूटी स्तरीय दूसरी कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न 15 जिलों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें जिले के 13 खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर 12 मेडल प्राप्त किए थे। इनमें सोनाली शर्मा, रीता ठाकुर, सूनील कुमार, सचिन कुमार, साहिल सिंह और वंश सम्बयाल ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। मीनाक्षी रैना, इंदु देवी, नीरज मन्हास, सुमित शर्मा, वरिंद्र जम्वाल और अक्षय सिंह ने ब्रांज मेडल अर्जित किया है। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन तनवीर शेख, उप प्रधान अरुण सिंह, उप प्रधान जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed