{"_id":"62cdbdcdb6479019fe70f856","slug":"district-hospital-udhampur-news-jmu2638303151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी शुरू होते ही उमड़ पड़े मरीज, सुरक्षाबलों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी शुरू होते ही उमड़ पड़े मरीज, सुरक्षाबलों ने पाया काबू
विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर के बाहर लगी भारी भीड़.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को अचानक ओपीडी में मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि काबू करना मुश्किल हो गया। पर्ची काउंटर पर भारी भीड़ नजर आई, जहां लोगों ने घंटों लाइन में लगकर पर्ची कटवाई। यह भीड़ दो दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी शुरू होने के कारण थी।
मंगलवार सुबह जिला अस्पताल का नजारा हैरान करने वाला था। अस्पताल के प्रवेश द्वार के साथ पर्ची काउंटर हैं, जो सुबह नौ बजे से ही मरीजों से भर गए थे। साढ़े नौ बजे पर्ची काउंटर पर इतने मरीज थे कि अन्य लोगों के लिए अस्पताल में प्रवेश करना मुश्किल हो गया। हर तरफ केवल शोर ही शोर था। सुरक्षाबल लोगों से कतार में लगने की अपील कर रहे थे।
जब मरीजों ने घंटों कतार में लगकर पर्ची ली, और ओपीडी पहुंचे तो वहां भी जांच के लिए मरीजों की लंबी कतार थी। शाम चार बजे तक ओपीडी में यही हाल रहा।
------
दो दिन की सरकारी छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई है। दो दिन ओपीडी बंद होने के कारण अचानक इतने अधिक मरीज जांच के लिए पहुंचे हैं। बुधवार को सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. संजय भट्ट, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जिला अस्पताल