{"_id":"5acf84a81935a20878862352f5c1b10a","slug":"district-hospital-overnight-shift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: रातोंरात शिफ्ट कर दिया जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: रातोंरात शिफ्ट कर दिया जिला अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के बीचोबीच स्थित अस्पताल को प्रशासन ने रातोंरात गांव अगार बल्लिया में शिफ्ट कर मंगलवार की सुबह जिला विकास अयुक्त सुषमा चौहान ने उसका उद्घाटन भी कर दिया।
विज्ञापन
यहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दिया जाने लगा। अब लोगों को हर प्रकार के उपचार की सुविधाएं नए अस्पताल में ही मिलेगी। अस्पताल के साथ-साथ सारा स्टाफ भी नई इमारत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार और मंगलवार की मध्य रात तक अस्पताल में पड़े सामान और जरूरी उपकरणों को विभाग के द्वारा नए अस्पताल में भेजे जाने का काम किया गया। जिसे ले जाने में गांव के लोगों ने भी पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
बाद में सुबह डीडीसी सुषमा चौहान ने इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की और लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने देने को कहा।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने अस्पताल शिट करने का फैसला कई दिन पहले ही कर लिया गया था। सोमवार व मंगलवार को सिर्फ औपचारिकताएं निभाई गई।
हालांकि कसबे लोगों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सोमवार को मौके पर आए एसीआर को साफ तौर पर कह दिया था कि कबसे के बीचोबीच स्थित होने के कारण यहां पर भी स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ जरूरी चीजें उपचार के लिए रखी जाए, लेकिन लोगों की इस बात को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया।
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विजय साहनी ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशक से एक अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की मांग की। इसके बाद लोगों की मांग भी पूरी हो जाएगी।
वही शिफ्ट किए जाने के दौरान दोनों स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। ताकि हालात बिगड़ने की स्थिति में उससे निपटा जा सके।
बहरहाल, नई इमारत में अस्पताल के शिफ्ट हो जाने से पहले से बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। लोगों की मुख्य मांग यह थी कि नई इमारत में अस्पताल शिफ्ट होने के बावजूद पुराने अस्पताल में सुविधाएं जारी रहे।