फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   District hospital administration ready to deal with lack of oxygen

ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन तैयार

विज्ञापन
District hospital administration ready to deal with lack of oxygen
उधमपुर। जिले में कोरोना संकट बढ़ने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। सबसे पहले ऑक्सीजन सिलिंडर को भरने का काम पूरा किया गया है। जिला अस्पताल के पास आपात स्थिति से निपटने के लिए 160 ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद है। इसके साथ इनको भरने की भी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। जिला अस्पताल इनको भरने के लिए अब स्थानी गैस एजेंसी की मदद ले रहा है।
विज्ञापन

देश भर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी सामने आ रही है। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की कोरोना से मौत भी हो रही है। इसको लेकर जिला अस्पताल उधमपुर ने आपात स्थिति में ऑक्सीजन की कमी पूरा करने के लिए तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल में इस समय 160 ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद है, जोकि ऑक्सीजन से भर कर रखे गए हैं। अगर कोई सिलिंडर खाली हो जाता है तो उसको भरने की भी पूरी व्यवस्था मौजूद है। जिला अस्पताल में करीब पांच महीने पहले ही मेडिकल गैस पाइप लाइन सिस्टम स्थापित कर दिया था। इसके लिए जिला अस्पताल के बाहर एक बड़ा ऑक्सीजन सिलिंडर लगाया गया है। फिर इस सिलिंडर से पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन अस्पताल के अंदर पहुंचाई जा रही है। इसी पाइप लाइन से खाली ऑक्सीजन सिलिंडर को भी भरा जा रहा है। इसके साथ पाइप लाइन के जरिए ही करीब 10 वेंटीलेटर चलाए जा रहे हैं। अगर अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती है तो जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की पूरी व्यवस्था करके रखी गई है। अस्पताल प्रशासन आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। अभी तक जिले में हालात सामान्य हैं, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

स्थानीय गैस एजेंसी की मदद से भरे जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर
ऑक्सीजन सिलिंडर को पहले कठुआ से भरवाना पड़ता था। इससे अस्पताल का बहुत ज्यादा समय खराब होता था। लेकिन अब स्थानीय गैस एजेंसी की मदद से बड़े सिंलिडर को भरा जा रहा है और फिर बड़े सिलिंडर के जरिए छोटे सिलिंडर भर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मौजूदा समय में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अस्पताल मौजूद सिलिंडर ऑक्सीजन के साथ भर कर रखे गए हैं। इसके साथ कुछ ही महीनों में जिला अस्पताल के अंदर ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट भी लगा जाएगा। जिला अस्पताल आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।
- डॉ. विजय रैना, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed