{"_id":"68151fbeb4048f704d041ce5","slug":"dispute-in-udhampur-gave-complaint-to-police-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122854-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिला से किराया मांगने पर पत्थर मारकर सिर फोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिला से किराया मांगने पर पत्थर मारकर सिर फोड़ने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत चक के अंतर्गत आते क्रिचमी कांडल के रहने वाले एक मेटाडोर चालक ने क्षेत्र की एक महिला पर किराया मांगने पर पत्थर मार सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल अवस्था में परिजन के साथ जीएमसी उधमपुर में उपचार के लिए पहुंचे करम दीन ने बताया कि वह उधमपुर से सनयोट रूट पर जेके 14 डी 8527 नंबर की मेटाडोर चलाता है। जिस महिला ने उस पर हमला किया वह उसी के गांव की है और रोजाना अपने बच्चों को बिना किराया दिए मेटाडोर में बिठा देती है। शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब घर से काम पर निकलते समय वह महिला रास्ते में दिख गई। उसने उसे बच्चों को किराया देकर भेजने की बात कही।
इस बात से वह महिला इतनी भड़की कि झूठा आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पत्थर उसके सिर पर दे मारा और उसे घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में परिजन ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि यह सारा विवाद किराये को लेकर हुआ।