फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dirt piles piled up in Devikanagari

देविकानगरी में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
Dirt piles piled up in Devikanagari
उधमपुर। सफाई कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल से जहां देविकानगरी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं वहीं शहरवासियों की मुश्किलें भी दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी हैं। गंदगी से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है।
विज्ञापन

गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शहरवासियों के अनुसार हर गली और चौक-चौराहे में गंदगी के ढेर लगे हैं। इस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हड़ताल बढ़ने के साथ ही लोगों की चिंता बढ़ गई है। दुकानों के बाहर लगे गंदगी के ढेरों से कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटे तो समस्याएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण वीरवार को लगातार चौथे दिन भी शहर में सफाई नहीं हुई। शहर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद डंपिंग स्टेशन में कई टन गंदगी जमा हो गई है। आसपास के लोगों के लिए घरों की खिड़कियां तक खुली रखने में मुश्किल हो रही है। इसलिए सरकार से अपील है कि इस हड़ताल का जल्द खत्म करवा कर लोगों को राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed