फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dhar Road Will Extend

Udhampur News: मॉडल तरीके से विकसित हो रहा धार रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
Dhar Road Will Extend
उधमपुर। ग्रिफ विभाग द्वारा सला​थिया चौक से लेकर दोेमेल सड़क मार्ग पर तारकोल बिछाते मजदूर।
- सलाथिया चौक पर हटा डंपिंग स्टेशन, रंग-बिरंगी टाइलें लगाकर ऑटो स्टैंड को बनाया जा रहा खूबसूरत
विज्ञापन

- तारकोल बिछाने का भी काम शुरू, जल्द ही सुगम होगा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के अति व्यस्त धार रोड को मॉडल तरीके से विकसित किया जा रहा है। सलाथिया चौक से लेकर दोमेल चौक तक सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा होने के बाद ग्रेफ विभाग की ओर से इस पर तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
वहीं, दूसरी ओर चौक पर बने ऑटो पार्किंग स्थल सड़क से तकरीबन 100 फुट पीछे कर टाइलें लगाकर विकसित किया जा रहा है ताकि चौक खुला होने के साथ ही जाम की समस्या से लोगों को निजात मिले। नगर परिषद की ओर से चौक पर बनाए गए डंपिंग स्टेशन को भी वहां से हटा दिया गया है ताकि चौक की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही लोगों व वाहन चालकों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके। धार रोड के विकसित होने से शहर की करीब एक लाख आबादी को फायदा मिलेगा। इस रोड से जिले के प्रमुख कस्बे जुड़ते हैं और शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटक भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। यही रास्ता पटनीटॉप, डोडा और श्रीनगर के लिए जाता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर का अति व्यस्त चौक होने के चलते नगर परिषद की ओर से चौक की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही इसे खुला किया जा रहा है। ताकि चौक में वाहनों की आवाजाही अधिक होने के चलते जाम की समस्या न बने। जिसके लिए एक तरफ ग्रेफ विभाग की ओर से तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिससे अब वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को जाम से परेशान नहीं होना पड़ेगा। हालांकि नगर परिषद द्वारा चौक पर बनाए गए डंपिंग स्टेशन को भी रद्द करने से चौक की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे। वहीं दूसरी ओर चौक पर बने शौचालय के साथ ही खाली पड़ी जगह पर नगर परिषद की ओर से ऑटो पार्किंग जगह को रंग बिरंगी टाइलें डालकर उसे तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अति व्यस्त चौक होने के चलते दिन में कई बार लगता था जाम
गौरतलब है कि धार रोड पर स्थित इस चौक के साथ ही जिला कोर्ट परिसर व डीसी कार्यालय होने के चलते लोगों की आवाजाही अधिक है। इतना ही नहीं, पंजाब व अन्य राज्यों से पटनीटॉप व श्रीनगर की ओर जाने वाले पर्यटक भी इसी चौक से होकर गुजरते है। इसके चलते चौक पर लगने वाले जाम उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इतना ही नहीं, शहर के अंदर प्रवेश करने के लिए ये मुख्य द्वार का काम करता है। वाहनों की आवाजाही अधिक होने के साथ ही रामनगर, जगानू, मजालता, मनवाल सहित अन्य क्षेत्रों से शहर आने वाले लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। चौक पर जगह की तंगी के चलते लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए धार रोड को विकसित किया जा रहा है।

कोट... के तरीके से लगा दें
चौक की खूबसूरती बढ़ाने को लेकर डंपिंग स्टेशन को वहां से हटा दिया गया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से शौचालय के पास ही ऑटो पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। ताकि चालक सड़क के बीचोंबीच ऑटो खड़ा न कर पार्किंग स्थल पर लगाएं। ताकि चौक पर जाम की स्थिति न बने और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- राजेंद्र डींगरा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed