फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dhar road will be encroached from Domale to Gol Mela

दोमले से गोल मेला तक अतिक्रमणमुक्त होगा धार रोड

विज्ञापन
dhar road will be encroached from Domale to Gol Mela
उधमपुर। दोमेल से गोल मेला तक करीब छह किलोमीटर लंबे धार रोड से अतिक्रमण हटाने को डीसी इंदु कंवल चिब ने पांच अधिकारियों की कमेटी का गठन किया है। इनको जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश जारी किए है। यह कमेटी अतिक्रमण हटाने के साथ धार रोड के दोनों किनारों से अवैध रूप से पार्क वाहनों को हटाने का भी आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से बाजार के अंदर लगातार अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। अब यह कार्रवाई धार रोड पर भी की जाएगी। इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। डीसी ने कमेटी में एक ग्रेफ अधिकारी, डीटीआई ट्रैफिक, एआरटीओ उधमपुर, नगर परिषद के खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार उधमपुर और डीएमओ कार्यालय के मिनरल सुपरवाइजर को रखा गया है। यह लोग धार रोड के बीच से दोनों किनारों के 50 फीट से अतिक्रमण हटाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

धार रोड के बीच से 50 फीट तक कोई भी दुकानदार व होटल मालिक अपना सामान बाहर नहीं रख सकेगा। इसके साथ यह कमेटी धार रोड के किनारे पर अवैध रूप खड़े छोटे व बड़े वाहनों को हटाने का काम भी करेगी। अगर किसी ने 50 फीट के अंदर अवैध निर्माण कार्य किया होगा तो ग्रेफ पहले उसको नोटिस जारी कर चेतावनी देगा और उसके बाद ही कार्रवाई करेगा। कमेटी को जखैनी से सलाथिया चौक तक धार रोड और पुराने राजमार्ग के किनारे से अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर, बैनर, बोर्ड, स्टैंड हटाने के भी आदेश दिए गए हैं। जब यह टीम कार्रवाई करेगी तो सभी अधिकारियों को अपनी पहचान के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा, ताकि कोई इसका विरोध करता है तो वह पहचान पत्र दिखा कर अपनी कार्रवाई को जारी रख सकता है। इस आदेश के बाद साफ हो गया है कि अगले कुछ दिन लगातार अतिक्रमण को कार्रवाई होगी। इसमें लंबा समय भी लग सकता है। शहर के बीच ज्यादातर हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed