{"_id":"1887227ad288b2f5423478b02f08ca29","slug":"dgca-investigation-team-returned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच कर डीजीसीए की टीम लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच कर डीजीसीए की टीम लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Fri, 27 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में हुए हेलीकाप्टर हादसे के लिए दो दिन तक यहां पर डेरा जमाए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की जांच टीम वीरवार को अपना काम पूरा करने के बाद रवाना हो गई।
विज्ञापन
जांच टीम ने दुर्घटना के कारण संबंधित कुछ भी कहने से इनकार किया। अलबत्ता जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी।
जांच टीम ने हेलिपेड पर पूरी व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही हर उस पहलु को खंगाला है, जो सुरक्षा के नजरिए से महत्वपूर्ण हो सकती है।
इस सबके बीच वीरवार को हेलीकाप्टर सेवा पूरी तरह सुचारु रही तथा यात्री आम दिनों की तरह हेलीकाप्टर की टिकट पाने का प्रयास करते दिखे। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को कटड़ा से सांझी छत की ओर जा रहा हिमालयन का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए डीजीसीए की जांच टीम मंगलवार से यहां डेरा डोले हुए थी। यह टीम जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस लौट गई।