{"_id":"678ebe04638ffd7a060db761","slug":"devotees-are-getting-darshan-of-maa-vaishno-through-the-ancient-cave-katra-news-c-309-1-sjam1002-101551-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा के रास्ते मां वैष्णो के हो रहे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा के रास्ते मां वैष्णो के हो रहे दर्शन
Tue, 21 Jan 2025 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
मां वैष्णो के दर्शन के लिए दरबार को जाते श्रद्धालु । संवाद
- फोटो : katra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। श्रद्धालु प्राचीन गुफा से होकर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर रहे हैं। रविवार रात 10:30 बजे से रात एक बजे तक और सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं ने प्राचीन गुफा के रास्ते दर्शन किए।
गौरतलब है कि 14 जनवरी मकर संक्रांति पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पारंपरिक तौर पर विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र व प्राचीन गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए थे। फरवरी माह में मां वैष्णो की यात्रा में कमी रहती है, जिसके चलते पूरे महीने श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है। रविवार को 17400 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वहीं सोमवार शाम 6 बजे तक 12800 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। संवाद