{"_id":"62e6ca9439cf73479b518e3c","slug":"development-udhampur-news-jmu2650884109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत कुलासर के लोग सड़क न होने से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत कुलासर के लोग सड़क न होने से परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। तहसील की पंचायत पंचायत कुलासर सड़क सुविधा से वंचित है। यहां के ग्रामीण घंटों पैदल चलकर दूर सड़कों तक पहुंचते हैं और मुख्य मार्गों से वाहन पकड़कर अपना आगे का मार्ग तय करते हैं।
पंचायत कुलासर के सरपंच छज्जू राम, छोटू राम, रीता देवी, संजय कुमार, आदि ने बताया कि उनकी पंचायत में आज भी सड़क नहीं है। पंचायत में कुल सात मोहड़े हैं। दो मोहड़े पहले से ही सड़क से जुडे़ हुए हैं, लेकिन पांच मोहड़े सड़क से मीलों दूर हैं, जहां लोग आज भी पैदल ही आवाजाही करते हैं। गांव में कोई बीमार हो जाए तो बस पालकी का ही सहारा होता है। कई मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सब्जी की पैदावार भी बड़े पैमाने पर होती है। लेकिन, मंडी तक सब्जी पहुंचाने में दो से तीन दिन लग जाते है। ऐसे में कई बार सब्जी खराब भी हो जाती है। गांव में कुल आठ सौ कुनबों के करीब तीन हजार लोग सड़क सुविधा से वंचित है। उन्हें इंतजार है कि कब उनके गांव में सड़क पहुंचे और वह गाड़ी से एक जगह से दूसरी जगह आवाजाही कर सकें। ग्रामीणों ने सरकार से उनकी पंचायत में इस सुविधा को दिए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
----
कैपेक्स बजट के तहत 18 लाख रुपये ट्रैक्टर रोड के लिए रखे गए हैं। पीएमजीएसवाई भी इस मार्ग का सर्वे करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही मार्ग पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
- प्रकाश चंद, बीडीसी अध्यक्ष, चिनैनी