फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

तरण ताल में तैरेंगे देविकानगरी के युवा

विज्ञापन
development
उधमपुर। नगर परिषद (नप) शहर में पहली बार तरण ताल (स्विमिंग पूल) का निर्माण करने जा रही है। इसका लाभ शहर के युवा उठाएंगे, और तैराकी के गुर सीखेंगे।
विज्ञापन

उधमपुर शहर में आज तक तरण ताल नहीं बन सका है। लेकिन, अब उम्मीद है कि जल्द शहर के युवाओं को इसकी सुविधा मिलेगी। इसके निर्माण के लिए नप करीब 40 लाख रुपये खर्च करेगा।
शहर के युवाओं को खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए खेल परिषद और जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। लेकिन, अभी तक तरण ताल की सुविधा नहीं दी जा सकी है। अब इस तरफ उधमपुर नप का ध्यान गया है। नप को केंद्र सरकार से मेगा प्रोजेक्ट के लिए दो करोड़ रुपये दिए गए हैं। उनमें से नप ने करीब 40 लाख रुपये तरण ताल के लिए मंजूर किए हैं।
विज्ञापन

देविकानगरी में पहली बार तरण ताल के लिए प्रयास शुरू हुए हैं। तरण ताल न होने के कारण युवाओं ने भी इसके बारे में सोचना बंद कर दिया था। ज्यादातर युवा अन्य खेलों की तरफ ध्यान देते थे। लेकिन, तरण ताल बनने के बाद युवाओं का रुझान इस तरफ होगा। यह उधमपुर शहर का पहला तरण ताल होगा। तैराकी के जरिये युवा अपने आप को फिट रख सकेंगे, और तैराकी भी सीख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अपने आप को फिट रखने के लिए साइकिल चलाना और तैराकी करना सबसे अच्छा व्यायाम है। इसी को ध्यान में रख कर उधमपुर के युवाओं के लिए तरण ताल की योजना तैयार की गई है। इसका सैकड़ों युवाओं को लाभ मिलेगा। इसके निर्माण के लिए कुछ स्थानों को देखा गया है। लेकिन, अभी तक किसी स्थान का चयन नहीं हुआ है।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed