फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

खबर का असर... सलाथिया चौक में लगने लगे डिवाइडर

विज्ञापन
development
उधमपुर। सलाथिया चौक इलाके में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बीआरओ ने डिवाइडर लगाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग की नजर इस अव्यवस्था पर तब पड़ी जब अमर उजाला ने इस परेशानी को प्रमुखता से उठाया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब डिवाइडर लगने से धार रोड पर जाम लगने की समस्या कम होगी।
विज्ञापन

धार रोड पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब आठ महीने पहले बीआरओ ने प्लास्टिक के डिवाइडर लगाए थे। इनके लगने के बाद सुभाष चौक, सलाथिया चौक और वीनस चौक पर जाम की परेशानी से बहुत राहत मिली थी। लेकिन, फिर एक एक कर ये डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने लगे। इनके निकलने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। इसके कारण लोगों को यहां से गुजरने पर बहुत परेशानियां उठानी पड़ रही थीं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने लोगों की इस परेशानी को बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद बीआरओ ने वीरवार को सलाथिया चौक इलाके में प्लास्टिक के डिवाइडर लगाने का काम शुरू कर दिया। काम शुरू होने के बाद शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है। क्योंकि, सलाथिया चौक पर बार बार जाम लगने के कारण दिन प्रतिदिन परेशानी बढ़ती जा रही थी।

उधमपुर में सलाथिया चौक पर लगाए गए प्लास्टिक के डिवाइडर

उधमपुर में सलाथिया चौक पर लगाए गए प्लास्टिक के डिवाइडर- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed