फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

शाम छह से सुबह आठ बजे तक बिरमा पुल से गुजर सकेंगी बसें

विज्ञापन
development
उधमपुर। प्रशासन ने सभी बसों की आवाजाही के लिए बिरमा पुल को शाम छह से सुबह आठ बजे तक के लिए बहाल कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी होने से गढ़ी, रैंहबल, चोपड़ा शॉप और इनसे सटे क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले बिरमा पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने अस्थायी पुल का निर्माण किया था। लेकिन, इस पर भारी वाहनों की आवाजाही को अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके कारण विशेष तौर पर पंचैरी, मोंगरी, गढ़ी, रैंहबल, चोपड़ा शॉप, जिब, थाती, मलाड, आदि के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। उनका कहना था कि बसों को बिरमा पुल से हटाकर जखैनी राजमार्ग से चलाने से उन्हें जम्मू व कटड़ा के लिए बस पकड़ने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानों का सामान लाने के लिए भी उन्हें लोड कैरियर का विशेष बंदोबस्त करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोग काफी समय से मांग कर रहे थे कि बसों को बिरमा पुल से चलने की अनुमति दी जाए। लेकिन, कुछ तकनीकी खामियों की वजह से प्रशासन भारी यात्री बसों को बिरमा पुल से गुजरने पर रोक लगा रहा था। बीते दिनों लोगों ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई थी। वहीं, दूसरी तरफ राजमार्ग से सटे जखैनी, भारत नगर, आदि इलाके के लोगों ने भी मांग उठाई थी कि जम्मू की बसों का मार्ग जखैनी हाईवे से ही रखा जाए। ताकि, हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों को भी राहत मिली रहे। अब प्रशासन ने दोनों इलाकों के लोगों की सुविधा के लिए बसों को शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक बिरमा पुल से गुजरने की इजाजत दे दी है। जबकि, दिन में बसों का मार्ग जखैनी हाईवे से ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed