फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

जिला अस्पताल में शुरू होगा एमबीबीएस का पहला सत्र

विज्ञापन
development
उधमपुर: जिला अस्पताल की इमारत का दृश्य. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर किए गए मेडिकल कॉलेज के तहत एमबीबीएस का पहला सत्र जिला अस्पताल की इमारत में शुरू किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में अलग से ढांचा तैयार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इसको लेकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्षों के इंतजार के बाद अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज उधमपुर को मंजूरी दी थी। मंजूरी के बाद जिला प्रशासन ने शहर के साथ लगते बैली गांव में जमीन का चयन किया। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कॉलेज के लिए 214 कनाल जमीन उपलब्ध करवा दी गई है। जमीन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आगे की कार्यप्रणाली शुरू कर दी।
विज्ञापन

लेकिन, 2020 में कोरोना संकट सामने आने के बाद इस योजना पर आगे का काम धीमा पड़ गया। जब इसको मंजूरी मिली थी तो स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी को दो वर्ष के अंदर इमारत तैयार कर मेडिकल कॉलेज शुरू करने के आदेश दिए थे। लेकिन, कोरोना संकट के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने एमबीबीएस का पहला सत्र शुरू करने की तरफ ध्यान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सत्र जिला अस्पताल में ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में ही व्यवस्था की जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने इसको लेकर काम शुरू कर दिया है। कंसलटेंट एजेंसी की व्यवस्था करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस पर करीब 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कंसलटेंट एजेंसी व्यवस्था करेगी कि किस तरह से अस्पताल में ही बदलाव कर एमबीबीएस का पहला बैच शुरू किया जा सकता है? इसके लिए अस्पताल में कुछ नए सिरे से निर्माण भी किया जा सकता है। 2022-23 का एमबीबीएस का सत्र उधमपुर में शुरू होने की संभावना है।
-----
मेडिकल कॉलेज के लिए 325 करोड़ रुपये मंजूर
उधमपुर के मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार ने 2019 में ही 325 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। इस राशि से कॉलेज की इमारत के साथ सभी तरह की व्यवस्थाएं की जानी है। अक्सर मरीज की हालत खराब होने के बाद उसको जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया जाता है। लेकिन, मेडिकल कॉलेज बनने के बाद किसी को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

-----
कंसलटेंट एजेंसी की व्यवस्था के लिए काम शुरू कर दिया गया है। एजेंसी आर्किटेक्ट व ड्राइंग का काम करेगी, और इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआर तैयार कर सरकार को भेज दी जाएगी। विभाग ने अपनी तरफ से इसको लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं।
- मोहम्मद जबीर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed