फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

पंचैरी में ग्राम पंचायतें तैयार करवा रहीं खेल के मैदान

विज्ञापन
development
उधमपुर: तहसील पंचारी के दमनोट मैं खेल का मैदान तैयार करवाते विभाग. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। ग्रामीण स्तर पर युवाओं, किशोरों और बच्चों को खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर खेल के मैदान करवा रही हैं। गांव के किसी स्थान को क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी व अन्य खेलों के लिए तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन

पंचैरी के दमनोत में चैंमन देवी मंदिर के पास खाली जमीन को ग्राम पंचायतें खेल के मैदान के रूप में विकसित कर रही हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत करीब दो लाख रुपये खर्च कर रही हैं। सरमाल चक्कली स्कूल के पास भी एक मैदान तैयार किया जा रहा है। कम राशि में मैदान तैयार करने में ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। खुदाई कर जमीन को समतल किया जा रहा है। झाड़ियों को काटा जा रहा है।
विज्ञापन

सफाई भी की जा रही है। गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। इनके तैयार होने के बाद ग्रामीण इन मैदानों में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन व अन्य कई तरह के खेल खेल सकेंगे। डीडीसी अध्यक्ष पंचैरी जसवीर सिंह ने कहा कि मैदान के अभाव में खिलाड़ी खेल नहीं सकते। इसी को लेकर ग्राम पंचायतें अपनी तरफ से प्रयास कर रही हैं। इससे बच्चों, युवाओं और किशोरों को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed