{"_id":"620953ec8df7930300349240","slug":"development-udhampur-news-jmu253770963","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी में ग्राम पंचायतें तैयार करवा रहीं खेल के मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी में ग्राम पंचायतें तैयार करवा रहीं खेल के मैदान
विज्ञापन
उधमपुर: तहसील पंचारी के दमनोट मैं खेल का मैदान तैयार करवाते विभाग.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। ग्रामीण स्तर पर युवाओं, किशोरों और बच्चों को खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर खेल के मैदान करवा रही हैं। गांव के किसी स्थान को क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी व अन्य खेलों के लिए तैयार करने की योजना है।
पंचैरी के दमनोत में चैंमन देवी मंदिर के पास खाली जमीन को ग्राम पंचायतें खेल के मैदान के रूप में विकसित कर रही हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत करीब दो लाख रुपये खर्च कर रही हैं। सरमाल चक्कली स्कूल के पास भी एक मैदान तैयार किया जा रहा है। कम राशि में मैदान तैयार करने में ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। खुदाई कर जमीन को समतल किया जा रहा है। झाड़ियों को काटा जा रहा है।
सफाई भी की जा रही है। गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। इनके तैयार होने के बाद ग्रामीण इन मैदानों में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन व अन्य कई तरह के खेल खेल सकेंगे। डीडीसी अध्यक्ष पंचैरी जसवीर सिंह ने कहा कि मैदान के अभाव में खिलाड़ी खेल नहीं सकते। इसी को लेकर ग्राम पंचायतें अपनी तरफ से प्रयास कर रही हैं। इससे बच्चों, युवाओं और किशोरों को बहुत लाभ मिलेगा।