{"_id":"61e705c9b72e682d4952dfde","slug":"development-udhampur-news-jmu252158136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने अवशेष मिलने की डीसी को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने अवशेष मिलने की डीसी को दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/मजालता। मजालता के ब्लाक खून के मोड़ा सोरथा गांव में प्राचीन शिवलिंग व मंदिर के अवशेष मिलने की रिपोर्ट तहसीलदार ने उपायुक्त इंदु कंवल चिब को सौंप दी है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस स्थान की जांच पुरातत्व विभाग से करवाई जाएगी। वहीं, अब यह स्थान जिलावासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
धार रोड नक्की से लगभग दो किलोमीटर दूर मोड़ा सोरथा में पंचायत की ओर से सोमवार को तालाब बनाने के लिए खोदाई की जा रही थी। इस दौरान एक शिवलिंग, मंदिर के पत्थर और कई प्राचीन आकृतियां मिलीं। लोगों ने इसके बारे में तहसील प्रशासन को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण करने के बाद लोगों को आश्वासन दिया कि इसकी पुरातत्व विभाग से जांच करवाई जाएगी।
मंगलवार को प्राचीन अवशेष लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। भारी संख्या में लोग इनको देखने के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं, कुछ लोगों ने प्रशासन की अनुमति के बिना ही इस स्थान पर खोदाई करना शुरू कर दिया है। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया है। लोगों का कहना है कि इससे प्राचीन वस्तुओं को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर शिवलिंग का पूजन किया, और प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
-----
मामले की पूरी रिपोर्ट और फोटो उपायुक्त तक पहुंचा दिए हैं। उपायुक्त ने इस जमीन का रिकॉर्ड देखने और जियो टेगिंग करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग से भी जमीन की रिपोर्ट मांगी है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसके बारे में पुरातत्व विभाग को जानकारी दी जाएगी, और टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
- उत्तम सिंह पालसर, तहसीलदार