फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Development

20 नवंबर तक शहर की सड़कों तारकोल नहीं डाल सका यूईईडी

विज्ञापन
Development
उधमपुर के हाउसिंग कालोनी में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद कई महीनों से बदहाल पड़ी सड़क - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से मिली समय सीमा में यूईईडी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखाड़ी गई सड़कों को वापस ठीक करने में कामयाब नहीं हो सका है। इसके लिए नगर परिषद ने 20 नवंबर तक का समय दिया था।
विज्ञापन

देविका परियोजना के तहत यूईईडी को शहर में करीब 123 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम करना है। इसके लिए करीब ढाई वर्ष से काम चल रहा है। इस दौरान यूईईडी अब तक केवल 67 किलोमीटर पाइप लाइन ही बिछा सका है। जिन स्थानों पर पाइप लाइन बिछाई गई है, वहां सड़कों व गलियों की हालत खराब है।
विज्ञापन

यूईईडी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत करने की बजाय दूसरा काम शुरू कर रहा था। शहरवासियों ने इसका सड़कों पर उतर कर विरोध किया तो नगर परिषद ने भी सख्ती करते हुए विभाग के काम पर प्रतिबंध लगा दिया। परिषद ने शर्त रखी कि पहले सीवरेज पाइप बिछाने के बाद उखाड़ी गई सड़कों व गलियों की मरम्मत की जाए। उसके बाद ही दूसरा काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में नगर परिषद ने यूईईडी को 20 नवंबर तक उखाड़ी गई सड़कों व गलियों की मरम्मत करने का समय दिया था। उसके बाद ही सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य करने की अनुमति देनी थी। लेकिन, 22 नवंबर तक भी यूईईडी तारकोल डालने का काम पूरा नहीं कर सका है। शहर में हाउसिंग कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में सड़कें व गलियां बदहाल हैं। स्थानीय लोग इनकी मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं।
------
56 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाना शेष
सरकार ने यूईईडी को छह महीने के अंदर 123 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के कार्य को पूरा करने का समय दिया है। लेकिन, मौजूदा हालात को देख कर लगता नहीं कि छह महीने में यह कार्य पूरा हा सकेगा। करीब एक महीने से नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य बंद है। 67 किलोमीटर पाइप लाइन को बिछाने में ढाई वर्ष लग गए हैं। इस हिसाब से शेष बची 56 किलोमीटर पाइप लाइन को छह महीने में बिछा पाना संभव नहीं।

-----
यूईईडी को 20 नवंबर तक काम करने का समय दिया गया था। लेकिन, यह काम पूरा नहीं हो सका है। मौजूदा समय में मौसम साफ है और दिन में धूप अच्छी होती है। यह मौसम तारकोल डालने के लिए अनुकूल है। ठंड ज्यादा होने के बाद तारकोल नहीं डाली जा सकेगी। नगर परिषद यूईईडी को पुरानी सड़कों की मरम्मत होने के बाद ही काम करने की अनुमति देगा।
- डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed