फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Development

पर्यटन गांव बनने पर सांकरी देव स्थान पर पैराग्लाइडिंग प्रोजेक्ट शुरू होने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
Development
पंचैरी का सांकरी देव स्थान, जहां पैराग्लाइडिंग का प्रोजेक्ट तैयार किया जाना है - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पंचैरी में पर्यटन गांव बनने के बाद सांकरी देव स्थान पर फिर से पैराग्लाइडिंग प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीद जगी है। 11 वर्ष पहले इस योजना पर काम शुरू हुआ था। लेकिन, कुछ दिनों बाद काम बंद हो गया, और आज तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों ने इसको लेकर फिर से मांग तेज की है। संभावना है कि इस योजना को शुरू करने में कामयाबी मिलती है तो पंचैरी की पहचान विदेश में भी होगी। 2010 में जिला प्रशासन व डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने सांकरी देवस्थल पर विदेशी पर्यटकों को बुलाकर पहली बार पैराग्लाइडिंग ट्रायल का आयोजन किया था। ट्रायल सफल रहे और इस स्थान ने विदेशी पर्यटकों को भी बहुत आकर्षित किया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान विदेशी पर्यटकों ने स्थानीय निवासियों से वादा किया था कि जिस दिन इस स्थान पर पैराग्लाइडिंग ग्राउंड और हट बन कर तैयार हो जाएगा, वे अपने साथियों के साथ पैराग्लाइडिंग करने यहां जरूर पहुंचेंगे। कुछ दिनों बाद डीसी ने सांकरी इलाके में योजना को मंजूरी दे दी। पैराग्लाइडिंग हट के निर्माण के लिए 75 लाख रुपये मंजूर हुए, तो ग्राउंड के निर्माण के लिए मनरेगा के तहत काम शुरू करने को मंजूरी मिली। कुछ महीने बाद काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, कुछ ही समय बाद अचानक दोनों काम बंद कर दिए गए। जोकि 11 वर्ष बाद आज तक शुरू नहीं हो सके हैं। अब पंचैरी के पर्यटन गांव बनने के बाद इस प्रोजेक्ट के फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें अब सरकार की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पंचैरी में पैराग्लाइडिंग शुरू हो जाती है तो पर्यटकों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी होगी। इससे सैकड़ों को रोजगार भी मिलेगा।

----
पैराग्लाइडिंग प्रोजेक्ट को शुरू करने की मांग को डायरेक्टर टूरिज्म और डीसी के सामने रखा गया है। दोनों ने आश्वासन दिया है कि जल्द इसको लेकर प्रयास किए जाएंगे। इसको शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि अब जल्द मंजूरी मिलेगी और पैराग्लाइडिंग से पंचैरी को अलग पहचान मिलेगी।
- जसवीर सिंह, डीडीसी, पंचैरी

उधमपुर के पंचैरी में सांकरी देव स्थान का मैदान, जिसको पैराग्लाइडिंग ग्राउंड बनाया जाना है

उधमपुर के पंचैरी में सांकरी देव स्थान का मैदान, जिसको पैराग्लाइडिंग ग्राउंड बनाया जाना है- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed