फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Desi gun powder exploded under suspicious circumstances, cow injured

Udhampur News: रामनगर के जलोह इलाके में धमाका, गाय जख्मी

Sat, 14 Jun 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 14 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Desi gun powder exploded under suspicious circumstances, cow injured
स्थानीय लोगों से हादसे के बारे में बातचीत करती पुलिस। संवाद - फोटो : udhampur
रामनगर। रामनगर के जलोह इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में देसी बारूद में ब्लास्ट होने पर एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा टीम ने घायल गाय का इलाज किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसील रामनगर की पंचायत कघोट भी मोड़ा सैंथल वार्ड नंबर 7 के रहने वाले चरण दास के घर के बाहर शुक्रवार दोपहर तीन बजे अचानक देसी बारूद में ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में आने से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई और घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में हादसा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस में घटना स्थल पर जाकर जांच की। इस दौरान पूर्व सरपंच सुनील शर्मा ने पशु चिकित्सालय डॉक्टर की टीम को मौके पर बुलाकर गाय का इलाज करवाया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुनील शर्मा ने बताया गांव में ढाई माह बीत जाने के बाद यह दूसरा मामला सामने आया है। इसी घर में पहले भी देसी बारूद ब्लास्ट हुआ था और उनका एक बैल जख्मी हुआ था। आठ दिन बाद उस बैल की मौत हो गई थी अब यह दूसरा मामला दोबारा उसी घर के बाहर पेश आया। पूर्व सरपंच ने कहा कि देसी बारूद ब्लास्ट होना चिंता का विषय है। उन्होंने रामनगर पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed