फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dengue

डेंगू के सात नए मामले आए सामने

विज्ञापन
dengue
उधमपुर। शहर व साथ लगते इलाकों में शनिवार को कुल सात डेंगू के मामले सामने आए हैं। कई दिनों के बाद डेंगू के मामलों में थोड़ी कमी आई है। डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सर्वे किया। दवा का छिड़काव करवाया और लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बताकर जागरूक भी किया।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट होने के बाद भी डेंगू के मामले सामने आना चिंता का विषय बना हुआ है। हर रोज औसतन 10 लोग डेंगू के डंक का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को कुल 11 नए मामले सामने आए थे और शनिवार को भी मामले बढ़ने की संभावना लग रही थी, लेकिन शाम को जारी की गई सूची में कुल सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें थोड़ी कमी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत महसूस की है। इसी के साथ जिले में डेंगू के मामलों की कुल संख्या 472 हो गई है। जिन घरों में डेंगू के मामले सामने हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर सर्वे किया और करीब 40 घरों में दवा का छिड़काव करने के साथ जानकारी हासिल की। घर में कोई गंभीर रूप से बीमार तो नहीं है या किसी को तेज बुखार तो नहीं हुआ है। इसके साथ दवा का छिड़काव कर लोगों का जागरूक करते हुए बताया कि घरों में किसी भी चीज में ज्यादा समय तक साफ पानी जमा नहीं होने दें। अगर किसी में कुछ दिनों से पानी जमा है तो तुरंत उसको खाली कर दें। अगर किसी को तेज बुखार होता है तो तुरंत जिला अस्पताल ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed