{"_id":"6a0a2937d1aaf2706405eba6","slug":"dengue-cases-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1011-136049-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बदलते मौसम के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, जागरूकता अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बदलते मौसम के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, जागरूकता अभियान शुरू
विज्ञापन
उधमपुर। बदलते मौसम के साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। अब तक तीन मामले आए हैं जिसमें चिनैनी से एक और टिकरी से दो मरीज हैं। संवेदनशील इलाकों में दवा का छिड़काव करने के साथ साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि वे पानी की टंकियों को ढककर रखें और गमलों व कबाड़ या आसपास साफ पानी जमा न होने दें।
विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू होने पर तेज बुखार, आंखों में दर्द, कमजोरी और प्लेटलेट कम होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इसके लक्षण चार से 10 दिन के भीतर दिखाई देते हैं। मरीज को नारियल पानी समेत तरल पदार्थ लेने चाहिए। सही समय पर इलाज और देखभाल से बीमारी की रोकथाम संभव है।
यदि डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करवाएं और खुद दवाई लेने से बचें। साथ ही घर और आसपास सफाई रखें।
-डॉ. मोहम्मद लतीफ, जिला मलेरिया अधिकारी